Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दबाव में कर रहे काम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कल कुछ ज्यादा चर्चाओं में हैं, वो लगातार सरकार को किसी ना किसी मुद्दे पर घेरने की कोशिश में लगे रहते है। अब गहलोत ने एक और बड़ा बयान दिया हैं और कहा हैं कि सीएम भजनलाल दबाव में काम कर रहे है। गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री दबाव में काम कर रहे हैं। मंत्रीमंडल इनका बना हुआ है पता नहीं कितने मंत्री इनको ईमानदारी से साथ देते हैं, आई डोंट नो, मुझे पता नहीं। 

क्या कहा
गहलोत ने लिखा कब तक आप भारत सरकार के सलाह लेने का काम करते जाओगे। ये तो गलत बात है ना। ऐसा माहौल बन गया है हर काम के लिए पूछना पड़ता है दिल्ली से। ये पब्लिक में धारणा बनना भी गलत है, ये भी मैं मुख्यमंत्री जी को कन्वे करना चाहूँगा कि ये धारणा मत रखो


गहलोत ने आगे कहा कि बार-बार पीएम से मिलते हो। आप मिलो पर आप जैसे जोधपुर गए परसों ही। जोधपुर में बड़े प्रोजेक्ट हैं, वो मुख्यमंत्री के लायक ही हैं वो मान लो। वो तो उद्घाटन कर सकते थे ये। लाइब्रेरी बड़ी है सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी। स्पोर्ट्स की इंस्टीट्यूट बन गई वहां पर, फिनटेक यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट बन रही है वहां पर ₹600 करोड़ से  बिल्डिंग बन गई हैं। अब ये काम क्यों नहीं आगे बढ़ा रहे, वो तो मुख्यमंत्री खुद ही उद्घाटन कर सकते हैं और हम तो स्वागत करेंगे मुख्यमंत्री जी का।  इतने ये क्या कहना चाहिए तानाशाह प्रवृत्ति के लोग हैं, इनकी सोच वही है।

pc- indianexpress.com, firstindianews.com, aninews