Rajasthan: भाजपा नेेताओं ने सीएम को लिखा पत्र, पंचायत चुनावों से पहले दिव्यांगों के लिए आरक्षण की मांग

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले दिव्यांगों के लिए आरक्षण की मांग और तेज हो गई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी के 2 दिग्गज नेताओं ने राजस्थान में दिव्यांगजनों को पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में 4 प्रतशित आरक्षण देने के लिए सीएम को पत्र लिखा है। खबरों की माने तो डॉ. सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को यह पत्र लिखकर जल्द फैसला लेने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार पत्र में अपील की गई है कि इस दिशा में जल्द ही फैसला लिया जाए। दोनों नेताओं द्वारा लिखे गए पत्रों में दिव्यांगजनों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया गया है। पत्रों में उल्लेख किया गया है कि नेशनल चेयरमैन दिव्यांग अधिकार महासंघ हेमंत भाई गोयल लंबे समय से इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार राज्य में करीब 15 लाख से अधिक दिव्यांगजन हैं, यह देशभर में यह संख्या कुल आबादी का लगभग 12 प्रतिशत है। पत्र में कहा गया कि ये वर्ग शिक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा साबित कर चुका है, लेकिन राजनीतिक भागीदारी में अभी भी पीछे है। ऐसे में सरकारी भर्तियों की तर्ज पर स्थानीय निकाय चुनावों में 4 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना आवश्यक है।

pc- navbharat