Rajasthan: गहलोत ने कहा, निकाय चुनावों में कांग्रेस को 50 प्रतिशत से अधिक टिकट Gen-Z युवा उम्मीदवारों को देना चाहिए

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं और इस बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को 50 प्रतिशत से अधिक टिकट ‘जेन-जी या युवा उम्मीदवारों को देनी चाहिए। गहलोत ने यहां स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर हुई पार्टी की बैठक में हिस्सा लिया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने बैठक के बाद कहा कि उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह योग्यता और जमीनी स्तर से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर होना चाहिए, न कि किसी की सिफारिश पर। गहलोत ने कहा, मैंने कहा है कि 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट जेन-जी को युवाओं को दें। क्योंकि जेन-जी आने के बाद पूरे देश में एक जमाना बदल रहा है। नई पीढ़ी आगे आ रही है।

खबरों की माने तो उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लिया जाना चाहिए, और उन्हें साथ रखा जाना चाहिए, लेकिन युवा पीढ़ी के महत्व से इनकार नहीं किया जा सकता। गहलोत ने कहा कि युवाओं को मौका मिलने पर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण भी दिखाना होगा।

pc- live mint