Rajasthan: गहलोत बोले, जहां-जहां बीजेपी की सरकार चारों ओर मचा हैं हाहाकार, ऐसी लूट आज तक नहीं देखी
- byShiv
- 25 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जोधपुर में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर दान विवाद और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पर लग रहे 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। अशोक गहलोत ने कहा, जहां-जहां बीजेपी की सरकार है चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। ऐसी लूट आज तक देखी नहीं, कभी सुनी नहीं और समझी नहीं है।
क्या बोले गहलोत
मीडिया रिपाटर्स की माने तो गहलोत ने आगे कहा, हालात बड़े गंभीर हैं। एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम भी आया है। इनके पास इसका जवाब नहीं है। अशोक गहलोत ने आगे कहा, राजस्थान में भी करप्शन की सारी हदें पार हो गई हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने आगे कहा, हम नैतिक रूप से उनका समर्थन करेंगे। हमारी मुख्यमंत्री से कोई दुश्मनी नहीं है, विपक्ष का सहयोग लें क्योंकि स्थिति बहुत ही नाजुक है जो हाथ से निकलती जा रही है।
pc- thehindu.com






