Rajasthan: महेश जोशी की गिरफ्तारी पर गहलोत का बयान, एसीबी ने राजनीतिक दबाव में की ये कार्रवाई

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पूर्व मंत्री महेश जोशी को जेजेएम घोटाले में एसीबी ने गिरफ्तार किया है। ऐसे में अपने करीबी नेता के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एसीबी को एक्शन को राजनीतिक दबाव में कार्रवाई बताया। महेश जोशी की गिरफ्तारी को अनैतिक बताते हुए कड़ी निंदा की।

क्या बोले गहलोत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार कानूनी प्रक्रिया के उल्लंघन का एक नया तरीका अपना रही है। यह राजनीतिक दुर्भावना और सत्ता के दबाव में उठाया गया कदम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि न्यायपालिका के सामने इस राजनीतिक प्रतिशोध का पर्दाफाश होगा।

खबरों की माने तो गहलोत ने एसीबी द्वारा गिरफ्तारी को कानून के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी बताया। उन्होंने कहा कि जब नियम है कि पहले नोटिस देकर पूछताछ की जानी चाहिए, उसके बाद ही आवश्यकता होने पर गिरफ्तारी का अधिकार है, तब बिना किसी नोटिस या पूछताछ के सुबह 5 बजे सीधे गिरफ्तारी करना सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा मैं महेश जोशी की अनैतिक और दुर्भावनापूर्ण ढंग से की गई गिरफ्तारी की कड़ी भर्त्सना करता हूँ।

pc- ommcomnews.com