Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने चांदी के कीमतों में फिर आई गिरावट, चांदी 4 हजार तक हुई सस्ती, सोने में भी आई...
- byShiv
- 10 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब देश के सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है। एक दिन पूर्व ही चढ़े सोने चांदी के भाव आज फिर से गिर गए। सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, चांदी के भाव में करीब 4 हजार रुपये की कमी आई है, वहीं सोने की कीमत में भी लगभग 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुद्ध चांदी की कीमत घटकर 2 लाख 57 हजार 700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत 2 लाख 56 हजार 300 रुपये रही। सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसके अलावा जेवराती सोना 1 लाख 51 हजार 680 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 360 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
राजस्थान के अलग-अलग शहरों में भी सोने-चांदी के दाम में हल्का अंतर देखने को मिला। जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2 लाख 60 हजार रुपये प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
pc- zee news






