Rajasthan Gold Silver Price: सोने चांदी के भावों में आई तेजी, सोना 1400 तो चांदी एक ही दिन में 5 हजार हुई महंगी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज सोने और चांदी के भावों में काफी तेजी देखी गई है। आज से एक बार फिर से शादियों की सीजन की शुरूआत हो रही है। पिछले 1 एक महीने के बाद आज से फिर शादियों की शुरूआत होगी।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई बढ़ोतरी और घरेलू स्तर पर मजबूत मांग के कारण कीमती धातुओं के दामों में उछाल आया है।

क्या हैं आज सोने का भाव

आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1,42,140 पहुंच गई है, जो कल ₹1,40,790 थी। इस प्रकार एक दिन में ₹1,350 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड (शुद्ध सोना) आज ₹1,49,250 पर पहुंच गया, जबकि कल इसकी कीमत ₹1,47,830 थी। इसमें भी ₹1,420 प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है।

चांदी के भाव भी बढ़े
चांदी के भावों में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान में आज चांदी का भाव ₹2,65,000 प्रति किलोग्राम है, जबकि कल यह ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम था। यानी एक दिन में चांदी ₹5,000 प्रति किलो महंगी हो गई है।

pc- rk