Rajasthan: प्रसूताओं की मौत के मामले में सरकार बड़ा फैसला, आज से पांच दिनों तक सभी गर्भवती महिलाओं की होगी स्क्रीनिंग

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले कुछ समय से प्रसूता महिलाओं की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा फैसला किया है। राज्य के 5 जिलों में कम-से-कम 18 प्रसूता महिलाओं की मौत के बाद जारी चिंताओं को देखते हुए प्रदेश की सभी गर्भवती महिलाओं की सघन जांच का फैसला लिया गया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं मातृ मृत्यु दर को और कम करने के लिए प्रदेशभर में सभी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य मानकों की सघन स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए 15 जुलाई से 5 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जांचों का रिकॉर्ड संधारित कर उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में इस संबंध में प्रदेश के सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड में कार्यरत आशा वर्कर, एएनएम एवं सीएचओ के माध्यम से स्क्रीनिंग का यह कार्य पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ करवाया जाए।

pc- danik bhakar