Rajasthan: प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में कांग्रेस के निशाने पर आए चिकित्सा मंत्री खींवसर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कोटा और बीकानेर के बाद जोधपुर के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले में अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के विपक्ष के निशाने पर है। मंत्री के बयान पर सियासत शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बयान पर कांग्रेस हमलावर है। जबकी बीजेपी इसे सामान्य बात बताकर विपक्ष पर बेवजह की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जयपुर शहर की किशनपोल विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक अमीन कागजी ने स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के विधायक अमीन कागजी ने कहा है कि महिलाओं के दौड़ते भागते सरकारी अस्पताल आने की बात कहने वाले स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को यह भी बताना चाहिए कि तमाम सरकारी योजनाओं की हकीकत क्या है।

खबरों की माने तो अमीन कागजी ने स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से सवाल किया है कि सरकारी एंबुलेंस क्यों नदारत हैं। गर्भवती महिलाओं को मुफ्त घी दिए जाने की योजना कागजों से बाहर क्यों नहीं आ पा रही है। अगर कहीं कोई गलती है तो उसमें सुधार करना चाहिए, ना कि पीड़ितों का मजाक उड़ाना चाहिए। 

pc- navbhart, dailypioneer.com, tv9