Rajasthan: आज के चुनाव में वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की सांख लगी हैं दांव पर, दोनों के बेटे हैं चुनावी मैदान में
- byShiv sharma
- 26 Apr, 2024

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों में राजस्थान की 13 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। दूसरे फेज में आज ये चुनाव हो रहा है। इसके पहले प्रदेश की 12 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है। ऐसे में आज जिन 13 सीटों पर वोटिंग हो रही हैं, उनमें से दो सीटों पर प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की सांख भी दांव पर लगी है। जी हां वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की सांख आज के चुनाव में दांव पर है।
ऐसा इसलिए की राजस्थान के इन दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों की सीटों पर ही दूसरे फेज में आज मतदान हो रहा है। वसुंधरा राजे का बेटा दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां से मैदान हैं तो जालौर-सिरोही से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव चुनावी मैदान में है। हालांकि राजे के बेटे दुष्यंत अभी भी सांसद हैं और गहलोत के बेटे पिछली बार जोधपुर से चुनाव हार चुके है।
लेकिन इस बार दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पार्टी के लिए कम ही प्रचार प्रसार किया है और दोनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने बेटों को चुनाव जिताने में पूरा जोर लगा रखा है। झालावाड़ लोकसभा सीट से एक बार फिर दुष्यंत सिंह चुनाव मैदान में हैं तो ऐसे में इस बार वसुंधरा राजे का पूरा फोकस झालावाड़ लोकसभा सीट रहा। वहीं अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत इस बार जालोर सिरोही लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं तो गहलोत का पूरा फोकस वहां पर रहा है।
pc- abp news