Rajasthan: निजी बस ऑपरेटरों के हड़ताल को लेकर जूली ने सरकार पर साधा निशाना, बोल गए बड़ी बात
- byShiv
- 25 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। निजी बस ऑपरेटरों के हड़ताल से प्रदेश में समस्यां बढ़ गई है। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि बसों के लगातार चालान काटे जा रहे हैं, और वाहनों को जब्त किया जा रहा है। रात्रि के समय बसों में महिलाएं और बच्चियां फंसी रह जाती हैं, और उन्हें वहीं रात गुजारनी पड़ रही है। जूली ने सवाल उठाया कि आखिर वे कौन अधिकारी हैं, जिनकी वजह से पूरी व्यवस्था बिगड़ रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि खाटूश्यामजी का मेला चल रहा है और लाखों श्रद्धालु प्रदेश में आ रहे हैं, लेकिन व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 तारीख को प्रधानमंत्री की रैली के लिए बसों की व्यवस्था हो जाती है, लेकिन आम जनता के लिए समाधान नहीं निकाला जा रहा।
जूली ने कहा कि चालान की कार्रवाई इस तरह की जा रही है कि छोटे वाहन संचालक और बस ऑपरेटर आर्थिक रूप से टूट जाएं। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी ऐसी ही स्थिति बनी थी और बाद में बाहर से दबाव आने पर ही व्यवस्थाएं सुधरी थीं।
pc- firstindianews.com





