Rajasthan: किरोड़ीलाल ने रीट-2021 पेपर लीक मामले में लिखा गृहमंत्री शाह को पत्र, उच्चस्तरीय जांच की कर डाली मांग
- byShiv
- 28 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने रीट-2021 पेपर लीक मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 25 जुलाई 2026 को 11 पन्नों का लेटर लिखरक भेजा है। इसके साथ ही मामले की व्यापक और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, खबरों की माने तो पत्र में डॉ. मीणा ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए इस बहुचर्चित पेपर लीक प्रकरण में कई प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं, तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों, राजीव गांधी स्टडी सर्किल के पदाधिकारियों तथा अन्य लोगों की भूमिका की अब तक निष्पक्ष जांच नहीं हुई है।
कर डाली ये मांग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री सुभाष गर्ग, कुछ विधायकों, तत्कालीन सीएमओ अधिकारियों, गांधीयन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस एंड गवर्नेंस से जुड़े पदाधिकारियों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
17 परीक्षाओं में पेपर लीक का आरोप
लेटर में डॉ. करिोड़ी लाल मीणा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में 18 प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित हुईं, जिनमें से 17 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने विपक्ष में रहते हुए लगातार इन मामलों को उठाया, प्रधानमंत्री कार्यालय तक मामला पहुंचाया और प्रवर्तन निदेशालय को भी शिकायतें भेजीं। उनके अनुसार ईडी में भी प्रकरण दर्ज हुआ, लेकिन पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद प्रभावशाली लोगों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
pc- abp news





