Rajasthan: जाने कौन हैं गौतम अश्विनी अनखड़ जो बने हैं बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश, अशोक गहलोत से जुड़ रहा हैं नाम
- byShiv
- 05 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर में आज खुशी का माहौल है। जी हां जानकारी के अनुसार उनके दामाद गौतम अश्विनी अनखड़ न्यायाधीश बन गए है। खबरों की माने तो उनके दामाद को बॉम्बे हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति करीब एक साल से चल रही प्रक्रिया के बाद हो पाई है।
गौतम अश्विनी अनखड़ की बॉम्बे हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अनखड़ ने लंबे समय तक कानूनी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं और उनकी नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पिछले एक साल से चल रही थी।
दरअसल, केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति भवन ने गौतम अश्विनी अनखड़ को बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के लिए आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति एडवोकेट कोटे के तहत की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 सितंबर 2024 को उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी।