Rajasthan: धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनके बचाव में उतरे मदन राठौड़, कहा-टुकड़े टुकड़े गैंग ने किया आंदोलन पर क़ब्ज़ा

इंटरनेट डेस्क। नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान का शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा हो गया। उनके इस्तीफे के बाद अब राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ धर्मेंद्र प्रधान का बचाव में उतरे है। रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने बहुत अच्छे किए काम किए हैं, हमारे यहां गौरवपूर्ण इतिहास पढ़ाने का काम किया है। लेकिन इन टुकड़े-टुकड़े गैंग को पसंद नहीं आया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मदन राठौड़ ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कहा कि प्रधान ने प्रधानमंत्री को दुविधा से बचाने के लिए खुद इस्तीफा दिया, यह उनके बड़प्पन को दर्शाता है। वह एक आदर्श नेता हैं, यह केवल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में ही संभव है कि सर्वाेच्च नेता को दुविधा में नहीं डालना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जंतर-मंतर के प्रदर्शन को विपक्ष की गलत राजनीति बताया।

आंदोलन पर टुकड़े-टुकड़े गैंग का कब्जा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग ने आंदोलन पर क़ब्ज़ा कर लिया। प्रदर्शन में छात्रों की आड़ में भाड़े के टट्टुओं, राष्ट्रविरोधी और उपद्रवी तत्व घुस गए, प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पत्थरबाजी की।

pc- ndtv raj, linkedin.com, newindianexpress.com