Rajasthan: जेजेएम घोटाले में गिरफ्तार महेश जोशी ने कहा, मैं कुछ ऐसा करूंगा कि मेरे से किसी को कोई शिकायत ही नहीं होगी

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी को सीबीआई ने आज एक बार फिर से जेजेएम घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि महेश जोशी गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री रहे थे। आज सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 979.45 करोड़ रुपये के कथित जल जीवन मिशन घोटाला  मामले में एफआईआर दर्ज करने के करीब 6 महीने बाद की। जब अधिकारी महेश जोशी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रहे थे, जब उन्होंने मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया।

क्या बोली जोशी
खबरों की माने तो महेश जोशी ने कहा, मैं अगर खुद को निर्दाेष साबित नहीं कर सका, तो मैं कुछ ऐसा करूंगा कि मेरे से किसी को कोई शिकायत नहीं होगी। आज मेरी शादी की सालगिरह है, मुझे अरेस्ट कर सरकार ने मेरी पत्नी को श्रद्धांजलि दी है। लेकिन अन्याय बहुत दिन नहीं चलता। मैंने पहले भी कहा था- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं हो सकता। मैं सच्चा हूं, लेकिन फिलहाल अरेस्ट होने से परेशान हूं।

खबरों के अनुसार महेश जोशी ने आगे कहा, मुझे आज तक एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है। केस के मामले में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मैं सिर्फ अपने मामले में कह रहा हूं कि मैं निर्दाेष हूं, सत्ता में रहते हुए जिन लोगों के खिलाफ मैंने कार्रवाई की, उनसे बयान लेकर मेरे पर यह कार्रवाई की जा रही है, जो किसी भी तरह से ठीक नहीं है।

pc- bhaskar