Rajasthan: महेश जोशी की बढ़ी मुश्किले, राज्यपाल ने केस चलाने की दी स्वीकृति

इंटरनेट डेस्क। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश जोशी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं और आते ही उनकी मुश्किल और बढ़ गई है। जी हां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जोशी के खिलाफ केस चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति दे दी है, मामला राजस्थान में जल जीवन मिशन के तहत हुए एक बड़े कथित घोटाले से जुड़ा है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।

हो चुके हैं गिरफ्तार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जांच एजेंसी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया था, अब इसी केस में प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट 2002 के तहत अभियोजन की मंजूरी दी गई है।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान महेश जोशी के वकीलों ने ईडी के आरोपों को सिरे से खारिज किया था। कोर्ट को बताया गया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दर्ज मूल केस में उनका नाम तक नहीं है। ईडी उन पर 2.01 करोड़ लेने का आरोप लगा रही है, लेकिन इसके कोई ठोस सबूत नहीं है। दरअसल, ईडी ने ने महेश जोशी के बेटे की फर्म में 50 लाख के लेनदेन की बात कही थी। आरोप को खारिज करते हुए जोशी के वकीलों ने स्पष्ट किया, यह राशि लोन के तौर पर ली गई थी और इसे लौटाया जा चुका है।

pc- zee news