Rajasthan: भजनलाल कैबिनेट में बड़े फैसले, यूसीसी बिल को मंजूरी, कर्मचारियों के प्रमोशन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुए बड़े फैसले
- byShiv
- 14 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में यूसीसी बिल, पर्यावरण संरक्षण और पानी की सप्लाई, रोजगार और प्रमोशन से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि कैबिनेट बैठक में यूसीसी बिल को मंजूरी दे दी गई है, इससे एक देश एक कानून की अवधारणा पूरी होती है।
यूसीसी बिल में क्या-क्या प्रावधान?
यूसीसी बिल में विवाह, तलाक, उत्तराधिकारी, भरण पोषण और लिव इन रिलेशनशिप का प्रावधान है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के अनुसार, आदिवासी, अनुसूचित जनजाति पर ये लागू नहीं होगा। बहु विवाह पर प्रतिबंध रहेगा, विवाह और तलाक का रजिस्ट्रेशन जरुरी होगा।
कर्मचारियों के प्रमोशन पर बड़ा फैसला
राज्य कर्मचारियों को समय पर प्रमोशन के लिए सरकार की तरफ से पदोन्नति के लिए जरूरी अनुभव में 2 साल की छूट दी गई है। फिर भी, किन्हीं कारणों से कुछ विभागों में कार्मिक इस छूट का लाभ लेने से वंचित रह गए थे, ऐसे काडरों में आवश्यकता अनुसार वांछित अनुभव में छूट देने के संबंध में इस वर्ष बजट में घोषणा की गई थी।
अब पुत्र वधू भी होंगी अनुकंपा नियुक्ति की पात्र
मृत सरकारी कर्मचारी की पुत्र वधू भी अनुकम्पा नियुक्ति की पात्र होगी, इसके लिए कैबिनेट ने मृत सरकारी कर्मचारियों के अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पात्र आश्रितों की सूची में पुत्र वधू को भी शामिल करने का निर्णय किया है।
pc- etv bharat






