Rajasthan: विधायक बालमुकुंद आचार्य का अमीन कागजी पर गंभीर आरोप, देर रात से लगातार जान से मारने की मिल रही धमकियां
- byShiv
- 10 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। राजधानी जयपुर के चांदपोल इलाके में स्थित दरगाह की छत निर्माण को लेकर हुआ विवाद अब और बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में अब खुली राजनीति हो रही है। बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका हैं, एक तरफ भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस विधायक अमीन कागजी पर जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने आचार्य के बयान और रवैये को भड़काऊ बताते हुए पलटवार किया है।
क्या बोले विधायक कागजी
कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने साफ कहा है कि चांदपोल स्थित दरगाह में छत निर्माण का काम सरकार और नगर निगम की अनुमति से किया जा रहा है। उनके मुताबिक दरगाह के सामने पहले से टिन शेड लगा हुआ था, जिसे हटाकर अब स्थायी छत बनाई जा रही है। कागजी ने दावा किया कि यह कोई नया अतिक्रमण नहीं है, बल्कि पुराने ढांचे के स्थान पर निर्माण किया जा रहा है।
बालमुकुंदाचार्य ने कहा मिल रही धमकी
वहीं अब जयपुर में हवा महल विधायक बालमुकुंदाचार्य को फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। 9799961336 नंबर से आए कॉल में दरगाह से जुड़े मुद्दे को लेकर उन्हें डराने की कोशिश की गई, कॉल करने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए खुद को बेहद प्रभावशाली बताया, आरोपी ने दूसरे विधानसभा क्षेत्र में दखल न देने की चेतावनी दी। भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने अमीन कागजी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कल देर रात से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। आचार्य का आरोप है कि अमीन कागजी ने अपने गुंडे उनके पीछे लगा रखे हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
pc- ndtv raj






