Rajasthan: सांसद हनुमान बेनीवाल ने टोल वसूली को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- byShiv
- 22 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में टोल वसूली को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। सांसद ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी। नागौर सांसद ने टोल वसूली से जुड़े प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी द्वारा दिए गए जवाब को को साझा किया है।
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि लोक सभा में अत्यधिक टोल वसूली से जुड़ा प्रश्न सूचीबद्ध था, जिसका केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने जो जवाब दिया वो आपके साथ साझा कर रहा हूं। जयपुर से कोटपुतली होते हुए गुडग़ांव तक सडक़ निर्माण के लिए 6430 करोड़ रुपए व्यय किए गए और टोल वसूली के रूप में 9218.30 करोड़ रुपए वसूल लिए वहीं गुडग़ांव से दिल्ली तक 2489.45 करोड़ रुपए सडक़ निर्माण में व्यय किए गए और टोल के रूप में 2727.50 करोड़ रुपए वसूल लिए गए।
हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 में यूपी के बाद सर्वाधिक टोल वसूली हुई राजस्थान में। सडक़ के निर्माण से ज्यादा टोल वसूली के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्गाे की स्थिति खराब है। जब माननीय सुप्रीम कोर्ट यह कह चुका है कि सडक़े खराब है तो सफर करने वाले टोल क्यों दे?
pc- bhaskar






