Rajasthan: चूरू में सरपंच बनने के जिद्द ने बरबाद किया परिवार, पिता ने अपने बेटे और बहू पर गाड़ी चढ़ा कर दी हत्या

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं और इन चुनावों ने ही एक हसते खेलते परिवार को बरबाद कर दिया है। जी हां सरपंच बनने के लिए एक पिता ने अपने बेटे और बहू की हत्या कर दी, यह हैरान करने वाला मामला राजस्थान के चूरू जिले चंगोई गांव से सामने आया है। यहां रहने वाला 60 साल का रामचंद्र जाट गांव में सरपंची का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन उसके बेटे रविंद्र और बहू महिंद्रा उसे लगातार सरपंची का चुनाव लड़ने से रोक रहे थे।

हुआ था झगड़ा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंगलवार की रात में भी तीनों में इसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद रामचंद्र इतना ज्यादा नाराज हो गया कि उसने बेटा बहू पर बोलेरो कार चढ़ा दी। घटना के बाद दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं पुलिस ने मामले में रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

चूरू जिले के तारानगर में 16 नवंबर को पंचायत का चुनाव होना है। इसी के तहत चंगोई गांव में भी सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। चंगोई में रहने वाले रामचंद्र जाट का गांव में धर्मकांटा है, वह इस बार का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन बेटा रविंद्र और बहू महिंद्रा उसे चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे, रामचंद्र इस बात के लिए तैयार नहीं था। वह पर्चा भरने की तैयारी में था, मंगलवार की रात में करीब 1 बजे के आसपास दोनों बाप-बेटे में इस मुद्दे पर बहस हो गई, जिसके बाद रात में ही दोनों नाराज होकर अलग-अलग समय पर धर्मकांटे पर पहुंच गए। बहू महिंद्रा को लगा कि यहां भी विवाद होगा, इसलिए पीछे-पीछे वह भी पहुंच गई। 

दोनों को गाड़ी से कुचला
यहां भी तीनों में फिर इसी बात को लेकर विवाद हो गया, रात में जब रविंद्र और महिंद्रा वापस घर लौट रहे थे, तभी गुस्से में लाल रामचंद्र पीछे से बोलेरो कार लेकर आया और दोनों को कुचल दिया, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

pc- ndtv raj