Rajasthan: पायलट ने कहा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफ तक जारी रहेगा धरना,देश के सामने आ सकता हैं बड़ा संकट
- byShiv
- 22 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज दिल्ली से मानपुर जाते समय भांडारेज इंटरचेंज पर रूके। यहां बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए, और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सचिन पायलट ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि समय रहते युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो देश के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
सचिन पायलट ने कहा कि देश का युवा आज सबसे ज्यादा परेशान है, पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, कोचिंग और ट्यूशन माफिया सक्रिय हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने में नाकाम रही है। उनका कहना था कि लाखों युवाओं की मेहनत और सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
pc - thehawk.in





