Rajasthan: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, मुस्लिम लीग ने भारत को बांटा, आज कांग्रेस भी वही कर रही

इंटरनेट उेस्क। राजस्थान के अजमेर में आज पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित किया। यहां आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल ही में, दिल्ली में, दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ, इसमें दुनिया के अनेक देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मंत्री आए थे, दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के लोग आए और भारत की प्रशांसा की। लेकिन हताशा, निराशा में डूबी, लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस ने क्या किया, ये आपने देखा। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कहा कि हताशा और निराशा में डूबी कांग्रेस ने दुनिया भर के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशशि की। इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने के लिए ड्रामा किया।

जानकारी के अनुसार मोदी ने कहा कि कभी कांग्रेस इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब वो नहीं बची है, आज वो मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बन चुकी है, उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान के मेरे वीरों, इतिहास गवाह है, मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी, इसलिए मुस्लिम लीग ने भारत को बांट दिया, आज कांग्रेस भी वही कर रही है।

pc- hindi.vaartha.com