Rajasthan Police Constable 2025: पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

इंटरनेट डेस्क। आपने भी अगर राजस्थान पुलिस की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा दी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका हैं, जो उम्मीदवार राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें, पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। पीईटी और पीएसटी परीक्षा के बाद राजस्थान पुलिस की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
डाउनलोड लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

pc- gsnschool.in