Rajasthan Politics: उपचुनावों से पहले प्रदेश में भाजपा को मिल सकता हैं नया अध्यक्ष, इन नामों में से हो सकती हैं घोषणा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनावों में भाजपा को 11 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा हैं। इन सीटों पर मिली हार के बाद चर्चा ये चल पड़ी हैं कि प्रदेश में पांच सीटों पर होने वाले उपचुनावों से पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को बदला जा सकता है। ऐसे में सीपी जोशी को हटाकार किसे जिम्मेदारी दी जा सकती हैं ये सबसे बड़ा मुद्दा है। ऐसे में कुछ एक नाम भी सामने आ रहे हैं जिन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। 

इस वर्ग से हो सकता हैं चुनाव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान भाजपा में नए प्रदेशा अध्यक्ष इस बार किसी ओबीसी या एससी वर्ग के नेता को बनाया जा सकता है। साथ में चर्चा यह भी है कि पार्टी किसी महिला नेता को इस पद पर बैठा सकती है। उपचुनावों को देखते हुए यह विचार चल भी रहा है कि अगस्त माह में ही नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाए, जिससे उपचुनावों में नए जातिगत समीकरणों का फायदा मिल सके। वैसे चर्चा यह हैं कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद पर ओबीसी वर्ग के किसी नेता को नियुक्त करने पर ज्यादा सोच रही है। 

किसे मिल सकती हैं जिम्मेदारी
खबरों की माने तो राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, राजेन्द्र गहलोत, पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का नाम विस चुनाव के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चला था और अब भी आरएसएस का एक धड़ा उनके पक्ष में है। वहीं मीडिया रिपोटर्स की मान ले तो पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का कार्यकाल भी आगे बढ़ाया जा सकता हैं। दिल्ली से कुछ लोगों का मानस हैं की जो चल रहा हैं वो ही चलता रहे। 
pc-tv9, cnbc,telegraphindia.com