Rajasthan Politics: बीजेपी प्रभारी के चूहे वाले बयान पर बेनीवाल का पटलवार, यहा ज्यादा चूं- चपड़ की तो खाएगा.....
- byShiv
- 26 Nov, 2024
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हुए विधानसभा उपचुनावों में आरएलपी को अपनी एक सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। वैसे पार्टी एक ही सीट पर लड़ी और एक पर ही हार गई। इस हार के बाद बयानबाजी का दौर जारी है। इस बयानबाजी में भाषा का स्तर भी तार-तार हो रहा है, कहीं मूंछों के पोस्टर की जयपुर की सिविल लाइन्स में चर्चा है तो कहीं भाजपा के प्रभारी राधामोहन अग्रवाल हनुमान बेनीवाल को चूहा कह रहे हैं, अब बेनीवाल ने उन्हें जवाब तो दिया है, लेकिन सीधे बात ऐसी कर दी की वो उन्हें चुभ जाएं।

क्या कहा बेनीवाल ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक बड़े अखबार को दिए साक्षात्कार में बेनीवाल ने कहा, मैं नहीं जानता राधा मोहन अग्रवाल कौन हैं, ज्यादा चूं- चपड़ करेगा तो राजस्थान में जूत खायेगा, उसको आरएलपी के समर्थक जूते मारेंगे। गौरतलब है कि खींवसर में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल करीब 13000 वोटों से हार गईं हैं, उन्हें भाजपा के रेवंत राम डांगा ने हराया है।

क्या कहा था भाजपा प्रभारी ने
जीत के बाद राजस्थान भाजपा के प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने कहा था कि मैं अभी भीतर कह रहा था कि एक चूहे को हम लोगों ने पालकर के शेर बना दिया था और हमें एहसानमंद होना चाहिए खींवसर की जनता का कि उन्होंने उसको वापिस चूहा बना दिया है। हार के बाद हनुमान बेनीवाल ने कहा, लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वाेपरि है,चुनाव में हार - जीत दो पहलू हैं, 2008 से खींवसर विधानसभा की जनता का आशीर्वाद लगातार मुझे मिला। हम मजबूती से चुनाव लड़े और लड़ते रहेंगे।
pc- tv9, hindustan,india today





