Rajasthan Politics: बैठे बिठाए किस मुद्दे पर सीएम भजनलाल आ गए गहलोत के निशाने पर, फंस गया अब तो....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का एक दावा अब उन्हें विपक्ष के निशाने पर ले आया हैं। सीएम भजनलाल ने छत्तीसगढ़ सरकार का कोयला आपूर्ति करने को लेकर आभार जताया था। लेकिन इसी संबध में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से मना कर दिया है। अब यही मामला विपक्ष को बैठे बिठाए मिल गया हैं। ऐसे में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी निशाना साधा है। 

गहलोत ने क्या कहा
वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने निशाना साधते हुए लिखा, यह बेहद ही आश्चर्यजनक है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बयानों में विरोधाभास है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दावा करते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजस्थान के विद्युत गृहों के लिए कोयले की आपूर्ति हेतु हसदेव अरण्य कोलफील्ड में संचालित परसा ईस्ट एवं कांता बासन कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वनभूमि का उपयोग करने की अनुमति प्रदान कर दी है। पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि ऐसी कोई बात ही नहीं है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को इसकी सच्चाई बताई जानी चाहिए। क्या दोनों मुख्यमंत्रियों को अधिकारी इस मुद्दे पर गुमराह कर रहे हैं। या दोनों मुख्यमंत्री मिलकर अपने-अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप जनता को गुमराह कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भजनलाल सरकार के दावे का खंडन कर दिया। उन्होंने कहा ऐसी कोई बात नहीं है। हमारी तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। सीएम साय ने कहा कि उनकी तरफ से कोई गलती हो गई होगी।

pc- aaj tak, rajasthan.inkhabar.com,