Rajasthan Politics: कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के निशाने पर भाजपा सरकार, जूली ने सुना दिया....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी भाजपा की सरकार हैं तो यह तो तय हैं की कांग्रेस के नेता विपक्ष में हैं और उनका काम सरकार को सही दिशा दिखाना है। ऐसे में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने भाजपा को निशाने पर लिया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ आमने-सामने हैं। जहां जूली कानून व्यवस्था फेल बता रहे हैं तो वहीं राठौड़ पुरानी बातें याद दिला रहे हैं। दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को एक व्यक्ति ने फ़ोन पर जान से मारने की धमकी दी थी जिसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसको लेकर विपक्ष ने भाजप को निशाने पर लिया है। 

राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने क्या कहा?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ऐसे में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में नहीं रहती है तो कुर्सी की बैचेनी उन्हें रात को सोने नहीं देती। इसलिए नेता प्रतिपक्ष सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को धमकी देने वाले व्यक्ति को हमारी सरकार की तत्परता से तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पर उस पार्टी का नेता आरोप लगा रहा है जिसकी सरकार के समय एक बालिका को भट्टी में डालकर जलाया गया।

पार्टी अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं
वहीं राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि केन्द्र व राज्य में भाजपा का राज है और संसद के शीतकालीन सत्र के चलते दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी मिली है, जो कि बहुत गंभीर और चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

pc- abp news