Rajasthan Politics: RAS अधिकारियों के हो रहे बार बार ट्रांसफर को लेकर डोटासरा का सरकार पर निशाना, पूछा - क्या ऐसे आएगी गुड गवर्नेंस

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा किसी ना किसी बात को लेकर सरकार को घेरने का काम करते रहते है। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से आरएएस अधिकारियों के हो रहे ट्रांसफरों के मामले में सरकार को निशाने पर लिया है।  उन्होंने ट्वीट करके राजस्थान की सियासत में हलचल मचा दी है। उन्होंने एक्स पर आरएसएस अधिकारियों के बार-बार हो रहे ट्रांसफर की एक लिस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछा है कि क्या गुड गवर्नेंस ऐसे आने वाली है?

इस लिस्ट के जरिए डोटासरा ने दावा किया है कि राजस्थान में 10 महीने की भजनलाल सरकार ने 4 आरएएस अधिकारियों का 5 बार ट्रांसफर किया गया है। इनके अलावा 15 आरएएस अधिकारी ऐसे हैं जिनका दिसंबर 2023 से सितंबर 2024 के बीच 15 बार ट्रांसफर किया गया है।

जबकि 50 अधिकारियों का 10 महीने में 3 बार ट्रांसफर हुआ है। इन 50 नामों में 2 अधिकारी ऐसे भी हैं, जिनका 1 महीने में ही 3 बार ट्रांसफर किया गया है। डोटासरा ने अधिकारियों के नाम और उनकी ट्रांसफर की डेट्स भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए शेयर की हैं। 

pc - jansatta