Rajasthan Politics: शिक्षा मंत्री दिलावर ने विधानसभा में कहा रेपिस्ट, आक्रमणकारी और लुटेरा था अकबर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विधानसभा में बुधवार को एक बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने विधानसभा में अनुदान मांगों के दौरान कहा कि मुगल बादशाह अकबर रेपिस्ट, आक्रमणकारी और लुटेरा था। उन्होंने कहा कि हमें इस बात से बहुत दुख होता है कि वे (पिछली सरकारें) महापुरुषों के बारे में क्या पढ़ाते थे। उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य को छोटा करने की कोशिश की। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि अकबर जो मीना बाजार लगाता था, दुष्कर्म, आक्रमणकारी और लुटेरा था, उसको महान कहा गया।

क्या कहा शिक्षा मंत्री ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह हमारे देश का और हमारे महापुरुषों का अपमान था। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री के इस बयान पर जब कुछ विधायकों ने आपत्ति जताई तो दिलावर ने सवाल किया कि अकबर आपका क्या लगता है? औरंगजेब ने अनगिनत हिंदुओं को मारा, सैकड़ों मंदिरों को ध्वस्त किया और हिंदुओं पर जजिया टैक्स लगाया। इस बर्बरता को देश के छात्रों से छिपाया गया। इसे कई वर्षों तक पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाया गया। 

तैमूर को बताया गया महान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिक्षामंत्री ने आगे कहा कि आक्रमणकारी और क्रूर शासक तैमूर को महान बताया गया। यह पूरी तरह से गलत था। वैसे पहली बार नहीं है जब मदन दिलावर ने मुगल बादशाह अकबर पर हमला बोला है। पिछले साल फरवरी में भी मदन दिलावर ने अकबर को रेपिस्ट करार दिया था। उन्होंने तब कहा था कि अकबर रेपिस्ट था। भारत में उसका नाम लेना भी पाप है।

pc- ndtv raj