Rajasthan Politics: सतीश पूनिया को बनाया गया हरियाणा का प्रदेश प्रभारी, लेकिन शुरू हुई अब ये चर्चाएं...
- byShiv
- 06 Jul, 2024

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कई राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को पार्टी ने हरियाणा का प्रभारी बनाया है। इससे पहले उन्हें लोकसभा चुनाव में हरियाणा के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि हरियाणा में भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
वहीं अब पूनिया को विधानसभा चुनावों के पहले हरियाणा का प्रभारी बना दिया गया है। बता दें की पूनिया करीब 4 साल तक राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे और विधानसभा चुनाव से 8 महीने पहले उन्हें हटा कर उनकी जगह सीपी जोशी को यह जिम्मेदारी दे दी गई थी। उसके बाद इस तरह की चर्चा भी हुई कि अगर भाजपा के सरकार बनी तो उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन पूनिया आमेर विधानसभा से विधायकी का चुनाव ही हार गए।
वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी बनाये जाने के बाद कई तरह की सियासी चर्चाएं भी शुरू हो चुकी है। अब सवाल ये कि क्या उन्हें राजस्थान से दूर कर दिया गया है? या फिर उनका चुनावी राजनीतिक करियर पर विराम लग गया है?
pc- abp news