Rajasthan Politics: प्रदेश के इन चार सांसदों को मोदी कैबिनेट में मिले अब ये मंत्रालय, जान ले आप भी....

इंटरनेट डेस्क। देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन चुकी हैं और उसके साथ ही पीएम की शपथ के साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण कर ली है। सोमवार शाम को सभी मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी हो चुका है। ऐसे में राजस्थान से भी 4 सांसदों को मंत्री पद दिए गए है। ऐसे में आज जानेंगे की कौन कौन से सांसदों को क्या क्या मंत्रालय दिए गए है और अब कौन मंत्री कौन सी जिम्मेदारी संभालेंगेे। पिछली मोदी सरकार में भी अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव को मंत्री बनाया गया था। वहीं इस बार भी इन्हें मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है।

गजेंद्र सिंह शेखावत
बता दें की गजेंद्र सिंह को इस बार जल शक्ति मंत्री की जिम्मेदारी नहीं मिली है। शेखावत को इस बार संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव को इस बार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। वहीं पिछली नरेंद्र मोदी कैबिनेट में भूपेंद्र यादव को श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया था। इस बार वो अलवर से सांसद है। 

अर्जुन राम मेघवाल
अर्जुन राम मेघवाल को कानून और संसदीय कार्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं अब उन्हें नई मोदी सरकार में भी कानून मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

भागीरथ चौधरी
वहीं इस बार राजस्थान के अजमेर से सांसद चुनकर आए भागीरथ चौधरी को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। चौधरी को सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

pc- sj,ndtv, ndtv