Rajasthan Politics: किस बात को लेकर एक दूसरे पर तने बैठे हैं अशोक गहलोत और जोगाराम पटेल, जान ले आप भी....
- byShiv
- 07 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा था और कहा था की प्रदेश में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। प्रदेश कि स्थिति खराब है। ऐसे में उनके बयान पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल में पलटवार किया है। जोगाराम पटेल ने कहा कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश विकास के एजेंडे में अड़ंगे डाल रहे हैं वो किसान मुख्यमंत्री के शानदार काम से बौखलाए हैं।
मीडिया रिपाटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई, रोजगार, महिला सुरक्षा, किसानों को सम्मान फैसले और बिजली में आत्मनिर्भर की ओर बढ़ते कदम और 90 हजार नियुक्तियों का कैबिनेट फैसला देखकर अशोक गहलोत की नींद उड़ गई है।
उन्होंने कहा कि गहलोत और कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जनता को झूठे बयानों से बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, जनता उनके फरेब में आने वाली नहीं है, जनता गहलोत और डोटासरा के चेहरे को अच्छी तरह पहचानती है। उन्होंने कहा कि गहलोत की बातों को सुनकर एक कहावत याद आ रही है, खुद मियां फजीहत औरों को नसीहत।
pc- janprahari.com