Rajasthan Politics: डोटासरा ने वसुंधरा राजे का नाम लेकर सीएम भजनलाल पर क्यों साधा निशाना, कुछ और तो नहीं इसका....
- byShiv
- 23 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 6 सीटों पर उपचुनाव होने हैं और ऐसे में चुनावों से पहले एक बार फिर से बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधा है।
एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को काम पर फोकस करना चाहिए कुर्सी बदलते समय नहीं लगता है। वसुंधरा राजे भी खाली नहीं बैठी हैं कुछ ना कुछ कर ही रही होंगी। डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़ को लेकर कहा, भाजपा के कार्यक्रम में राजेन्द्र राठौड़ जैसे वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया जा रहा है।
वहीं खबरों की माने तो इसके जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा को उछलकूद मचाने वाला नेता बताया है। मदन दिलावर ने डोटासरा से कहा है कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट मंत्री ज्यादा उछल कूद कर रहे हैं। ये वे दिन भूल गए कि जब तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सम्मानित शिक्षकों से पूछा कि तबादलों में नोट तो नहीं चल रहे, तो सब ने एक स्वर में कहा जोर से चल रहे हैं।
pc- ourneta-com, rajasthan tak