Rajasthan: 16 जनवरी को जयपुर आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस कार्यक्रम होगी शामिल
- byShiv
- 13 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। जयपुर में इन दिनों जगदगुरु रामभद्राचार्य की दिव्य रामकथा और 1008 श्री हनुमत महायज्ञ चल रहा है। यह आयोजन नींदड़ में हो रहा है। अब देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति होने जा रही है। जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर आ सकती हैं।
खबरों की माने तो 16 जनवरी को जगदगुरु रामभद्राचार्य का जन्मदिन भी है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू विशेष रूप से जगदगुरु को बधाई देने और उनके सानिध्य में चल रही रामकथा में शामिल होने पहुंचेंगी। प्रशासन ने राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा राजस्थान के आध्यात्मिक पर्यटन और धार्मिक महत्व को नई ऊंचाइयां देगा। जगदगुरु रामभद्राचार्य के साथ राष्ट्रपति की यह मुलाकात न केवल धार्मिक लिहाज से अहम है, बल्कि यह राजस्थान की उस गौरवशाली परंपरा को भी दर्शाता है।
pc- punjabkesari.in





