Rajasthan: प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान दौरा स्थिगित, रिफाइनरी में आग लगने के कारण लेना पड़ा फैसला

इंटरनेट डेेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित हो गया है। पीएम मोदी आज राजस्थान के बालोतरा आ रहे थे। उनको यहां पर पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करना था। पीएम मोदी को जिस यूनिट का उद्घाटन करना था उसमे सोमवार को आग लग गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लगने के बाद बाद प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान दौरे को स्थगित करने की खबर सामने आई है।

लोकार्पण की नई तारीख का कब होगा ऐलान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंत्रालय की ओर से कहा गया कि आज एचआरआरएल रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के पास आग लगने की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण 21 अप्रैल 2026 को रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। 

नहीं हुआ जान माल का नुकसान
जानकारी के अनुसार किसी भी तरह की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है. इस घटना के कारणों का पता लगाने और आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने के लिए एक जांच शुरू कर दी गई है। लोकार्पण की नई तारीख की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

pc- deccanchronicle.com, ndtv,india today hindi