Rajasthan: राजेंद्र राठौड़ ने भाटी के पेट्रोल डालने की घटना को बताया नौटंकी, कहा- प्रदर्शन का तरीका मर्यादित होना चाहिए

इंटरनेट डेस्क। बाड़मेर के शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने चार दिन पूर्व प्रदर्शन के दौरान खुद पर पेट्रोल डाल लिया था। इसके बाद कांग्रेस भी उनके समर्थन में आ गई थी। अब इस पर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता राजेंद्र राठौड़ ने इस पूरे घटनाक्रम पर तीखा हमला बोलते हुए विधायक भाटी के उस कदम को सीधे शब्दों में नौटंकी बताया है।

क्या हुआ था
जानकारी के अनुसार पूरा विवाद बाड़मेर जिले के गिरल लिग्नाइट माइंस के बाहर पिछले 39 दिनों से चल रहे मजदूरों के धरने से जुड़ा है। वहां जमीन अधिग्रहण के बाद स्थानीय युवाओं को नौकरी न मिलने से नाराजगी थी। इस आंदोलन को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपना पूरा समर्थन दिया था। विधायक भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और माचिस से आग लगाने की कोशिश करने लगे। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने फुर्ती दिखाई और समय रहते भाटी को पकड़ लिया।

राजेंद्र राठौड़ ने क्या कहा?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस घटना के चार दिन बाद, शनिवार को चूरू के सुजानगढ़ पहुंचे बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने भाटी के उस तरीके पर कड़ा ऐतराज जताया। राठौड़ ने मीडिया से कहा कि हमारे संसदीय लोकतंत्र में ऐसे आचरण या तौर-तरीकों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने भाटी को नसीहत देते हुए साफ किया कि अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने का हक हर किसी को है, लेकिन लड़ाई लड़ने का तरीका हमेशा मर्यादित होना चाहिए। राजेंद्र राठौड़ ने रविंद्र भाटी के तरीके को नौटंकी बताया।

pc- zee newsgreatpeoples.in, primetimebharat.com