NEET Paper Leak: राजस्थान के जिस छात्र ने किया सुसाईड उसके परिवार वालों से राहुल गांधी ने की बात, दिया इस बात का...
- byShiv
- 23 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद कई गिरफ्तारियां हुई है। इस धांधली के बाद राजस्थान के सीकर से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना भी सामने आई थी। यहां एक बच्चे ने सुसाईड कर लिया था। अब नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शुक्रवार को मृतक नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की फोन पर पीड़ित परिवार से सीधी बातचीत करवाई। इस बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने भावुक होकर परिवार से बात की और उन्हें बड़ा आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि देशभर में पेपर लीक के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे। बता दें कि नीट परीक्षा रद्द होने की वजह से अवसाद के चलते झुंझुनूं के छात्र प्रदीप ने 15 मई की दोपहर सीकर के पिपराली रोड स्थित जलधारी नगर में बहन की चुन्नी से फंदा बनाकर लोहे की एंगल पर लटककर आत्महत्या की थी।
नीट परीक्षा रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन के बाद एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ रात करीब 10 बजे सीकर से 60किमी दूर गुड़ा पोंख के कनिका ढाणी पहुंचे। जहां पर प्रदीप के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान विनोद जाखड़ ने राहुल गांधी से प्रदीप मेघवाल के परिजनों की बात करवाई। राहुल गांधी ने प्रदीप के परिजनों से बात की और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
pc-ndtv raj,siasat.com






