Rajasthan: राजनाथ सिंह का जोधपुर दौरा, कहा-सीएम लगातार राजस्थान के विकास की गति को आगे बढ़ा रहे
- byShiv
- 15 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की भजनलाल सरकार भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद वे पर्यवेक्षक बनकर राजस्थान आए थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही भजनलाल शर्मा लगातार राजस्थान के विकास की गति को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं।
काम को गति से बढ़ा रहे आगे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजनाथ सिंह ने कहा कि वे खुद भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्हें प्रशासन चलाने का अनुभव है लेकिन सिर्फ दो साल के कार्यकाल में किसी भी प्रदेश के विकास की गति को इतनी तेजी से आगे बढ़ाना कोई सामान्य बात नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान में विकास कार्यों को जिस रफ्तार से आगे बढ़ाया जा रहा है वह सराहनीय है।
राजनाथ सिंह ने जोधपुर में आयोजित समारोह में कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री रहते हुए, स्व. भैरोसिंह शेखावत द्वारा शुरू की गई अंत्योदय योजना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संबल देना था। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे भैरोसिंह शेखावत के अंत्योदय और जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए गांवों तक जाकर आमजन से संवाद कर रहे हैं।
pc- thestatesman.com






