इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव अब पास में है। हालांकि तारीखों की घोषणा नहीं हुई हैं, लेकिन स्वायत शासन विभाग की ओर से शहरी निकायों के प्रमुख के लिए लॉटरी निकाल दी गई है। प्रदेश में कुल 309 शहरी निकाय हैं, इनमें से 10 नगर निगम में मेयर, 51 नगर परिषद के सभापति और 248 नगर पालिकाओं के चेयरमैन के पदों पर आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है।
निकाली गई लॉटरी
लॉटरी निकालने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की जो सीटें 2014 और 2019 में आरक्षित थी, उन्हें इस बार आरक्षण की सूची से बाहर किया है, इसके बाद बची हुई सीटों में एससी और एसटी में उनके जनसंख्या के आंकड़ों को अवरोही यानी सबसे ज्यादा जनसंख्या वाली सीट सबसे पहले के हिसाब से सूचीबद्ध की गई है।
जयपुर संभाग की लिस्ट आई
जयपुर संभाग में कठूमर, बड़ौदामेव, जमवारामगढ़, सिकराय, कानोता, भांडारेज, मनोहरपुर, कानोता, टपूकड़ा, माँढण, बस्सी, धोद, बुहाना, जमवारामगढ़ एससी के लिए आरक्षित की गई है. इसमें से एससी महिलाओं के लिए बस्सी, बड़ौदामेव, कठूमर और भांडारेज नगर पालिका आरक्षित की गई है

जोधपुर संभाग
जोधपुर संभाग में सायला, मारवाड़ जंक्शन, मंडार, सिणधरी, मथानिया, धोरीमन्ना, सोजत रोड, समदड़ी, तिवरी, बाप एससी के लिए इनमें से एससी महिलाओं के लिए मथानिया, धोरीमन्ना, बाप आरक्षित की गई है।
pc- newsonair.gov.in






