Rajasthan: राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम को सशर्त विदेश यात्रा की मिली मंजूरी, 8 से 13 अक्टूबर तक जा रहे डेनमार्क
- byShiv
- 04 Oct, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जवाहर सिंह बेढम विदेश यात्रा पर जा रहे है। ऐसे में जयपुर जिला एडीजे कोर्ट-4 ने गोपालगढ़ हिंसा प्रकरण में आरोपी गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम को विदेश यात्रा की सशर्त मंजूरी दे दी है। अदालत ने बेढम को अनुमति दी है कि वे 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक डेनमार्क जा सकते हैं।
खबरों की माने तो यात्रा पर जाने से पहले बेढम को सभी दस्तावेज अदालत के समक्ष पेश करने होंगे और लौटकर वापस आने की जानकारी भी कोर्ट को देनी होगी। जवाहर सिंह बेढम की ओर से अधिवक्ता अश्विनी बोहरा ने कहा कि इस मामले में 30 सितंबर 2013 को चालान पेश हो चुका है, लेकिन ट्रायल पिछले 12 साल से लंबित है।
जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के तहत किसानों के लिए नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके पहले चरण में डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्राजील जैसे देशों में प्रगतिशील किसानों को भेजा जाना है। डेनमार्क में इस संदर्भ में नॉलेज शेयरिंग मीटिंग प्रस्तावित है, जिसमें पशुपालन और ग्रामीण विकास विभाग का डेलिगेशन शामिल होगा, बेढम ने कहा कि चूंकि वे इस विभाग के राज्यमंत्री हैं, इसलिए उनकी भागीदारी आवश्यक है।
pc- ndtv raj