Rajasthan: डॉक्टर महिला के साथ बेड पर कर रहा था ये गंदा काम, पीछे से पहुंची पत्नी ने देख लिया सबकुछ, जब नहीं रहा गया पत्नी से तो वो भी करने लगी....
- byShiv
- 11 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। डॉक्टर को भगवान का दर्जा भी दिया जाता हैं, लेकिन जब वो काम कुछ ऐसे उल्टे सीधे करने लगे तो फिर वो हैवान भी बन जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में जहां एक घरेलू विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब पत्नी ने अपने डॉक्टर पति को एक महिला दोस्त के साथ बिस्तर पर पकड़ लिया। डॉक्टर साहब इलाज के नाम पर महिला के साथ वो सब कर रहे थे जिसे देखकर पत्नी भड़क जाती है।
क्या हैं पूरा मामला
इस मामले में पुलिस ने बताया कि मामला सांगानेर कोठारी नदी क्षेत्र का है। डॉक्टर कृष्णा जो मूलत आमेर का निवासी है और एक ट्रेनी डॉक्टर है, ने एक साल पहले शादी की थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच मतभेद और अनबन की स्थिति बनी हुई थी। पत्नी को अपने पति पर संदेह था और इसी संदेह के चलते वह अपने माता-पिता के साथ भीलवाड़ा स्थित पति के किराए के मकान पर पहुंच गई। जब पत्नी ने अपने पति को एक महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो वह भड़क गई। गुस्से में आकर उसने अपने पति और उसकी महिला मित्र की जमकर पिटाई कर दी।
आगे क्या हुआ
इसके बाद घटना स्थल पर हंगामा मच गया और किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पक्षों को थाने ले आई। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। पति का दावा है कि महिला मित्र बस उधर से गुजर रही थी और वह उससे मिलने के लिए अपने मकान पर आई थी। वहीं पत्नी का कहना है कि शादी के बाद से लगातार उनके बीच विवाद चल रहा था और अपने माता-पिता को स्थिति से अवगत कराते हुए वह भीलवाड़ा गई थी। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक.दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
pc- zoom news