Rajasthan: दुल्हन की खूबसूरती देख मर मिटा दूल्हा, लेकिन जब रात में खुले उसके....तो, निकल गई पूरी....

इंटरनेट डेस्क। आपने कई लोगों से सुना होगा की शादी के लिए लड़की के परिवार के लिए भी लड़के वालों ने पैसा खर्च किया है और फिर दुल्हन घर में आई है। लेकिन वहीं दुल्हन जब दूल्हे की आंखों में मिर्च झौंक पार हो जाती हैं तो फिर मामला थाने और कोर्ट तक पहुंचता है। ऐसा ही मामला आया हैं राजस्थान की राजधानी जयपुर से। जहां एक दूल्हे ने आनन-फानन में करधनी पुलिस थाने में जाकर अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़ित दूल्हे ने पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने आरोप लगाया कि उसने 2 लाख रुपए देकर शादी की थी। हालांकि, शादी के बाद दुल्हन ने 2 लाख रुपए और घर के जेवरातों पर हाथ साफ करते हुए फरार हो गई। पता करने पर मालूम चला कि वो मायके भाग गई है और पहले से शादीशुदा है। इस मामले में कोर्ट ने दखल दिया है जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इसी साल हुई है शादी
खबरों की माने तो पुलिस ने बताया कि पीड़ित दूल्हे की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। 7 अप्रैल को शादी के बाद दुल्हन की विदाई हुई। 8 अप्रैल को सुहागरात से पहले दुल्हन ने दूल्हे को धमकाना शुरू कर दिया उसके परिवार से भी बदतमीजी से बात करनी शुरू कर दी। वह हर रोज नए-नए सामान की डिमांड करती रहीं, दूल्हे का आरोप है कि उसकी हर डिमांड पूरी करने के बाद भी उसने साथ में रहने से इनकार कर दिया। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला की मदद से यह रिश्ता तय हुआ था। जिस लड़की से शादी हुई वह महिला की दूर की रिश्तेदार बताई जा रही है। बताया जा रहा की दुल्हन पहले भी पैसे ले चुकी थी और बाद में पैसे और जेवर लेकर फरार हो गई।

pc- hindustan