Rajasthan: महिला और प्रेमी के अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बन रहा था पति, जब पति के सामने आई सच्चाई तब तक हो गया खेल.....
- byShiv
- 12 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाके में एक बड़ा मामला सामने आया हैं और इसके बारे में जैसे ही लोगों ने सुना तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जी हां एक महिला ने अपने ही हाथों खुद के सुहाग की बली चढ़ा दी। मामले में पुलिस ने शादीशुदा औरत और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना 2 महीने पुरानी है, लेकिन जब मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा तो सब हैरान रह गए।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने बताया कि रेटा गांव में रहने वाले मुरारी लाल की लाश बीते 21 मई को जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर मिली थी। शव का सिर कुचला हुआ था। नजदीक ही ट्रक के टायरों के निशान थे। शुरुआत में तो लगा कि ये कोई नॉर्मल सड़क हादसा है। लेकिन मृतक के परिवार वालों ने शक जताया कि ये एक प्लान मर्डर है। पुलिस ने फिर केस को मर्डर के एंगल से जांच करने लगी। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले मुरारी की पत्नी से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया और महिला के फोन से बाबूलाल मीणा नाम व्यक्ति के साथ कनेक्शन का पता लगाया, जो औरत का प्रेमी निकला। पुलिस को फोन से अश्लील बातचीत की जानकारी हाथ लगी हैं।
पत्नी ने बताया पूरा सच
महिला और उसके प्रेमी की सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों आरोपियों ने एक-एक कर सारा सच बता दिया। महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया-पति असम में मजदूरी करता था। इस बीच ट्रक चालक बाबूलाल से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच में संबंध बने और साथ रहना चाहते थे। इसलिए मुरारी लाल को बीच में से हटाना जरूरी था। घटना के 3-4 दिन पहले मुरारी लाल असम से वापस लौटा था। उसने परिवार को कहा कि वह अब दौसा में रहकर ही मजदूरी कर लेगा। इसी बात को लेकर पत्नी गुस्सा हो गई और पति को ठिकाने लगाने के लिए साजिश रची।
pc- www.raigarhtimes.in