Rajasthan: वसुंधरा राजे के इस खास नेता की आज फिर भाजपा में हो रही वापसी! पीएम मोदी खुद रहेंगे मौजूद

इंटरनेट डेस्क। इस बार के लोकसभा चुनावों के पहले कांग्रेस को जितने झटके लगे हैं, उतने कभी किसी को नहीं लगे। जी हां इस बार पार्टी बदलने का काम जोरो पर हुआ है। नेता कांग्रेस को छोड़ भाजपा में खूब शामिल हुए हैं और यहीं काम राजस्थान में भी हुआ है। राजस्थान में लगभग हर दिन कोई ना कोई नेता पार्टी छोड़ भाजपा में भाग रहा है। ऐसे में आज फिर से कांग्रेस को झटका लग सकता हैं और एक और नेता भाजपा में जा सकता है। 

बता दें की आज राजस्थान की बाड़मेर जैसलमेर सीट पर पीएम मोदी की सभा होने जा रही हैं और यही कांग्रेस के साथ में खेला हो सकता है। माना जा रहा हैं की कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल कांग्रेस को छोड़ एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी  का दामन थाम सकते है।  बाड़मेर में आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मानवेंद्र सिंह जसोल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

जी हां मीडिया रिपोटर्स की माने तो जसोल भाजपा में जा सकते है। अगर ऐसा होता है तो ये कांग्रेस के लिए राजस्थान में एक और बड़ा झटका साबित होगा। बता दें की मानवेंद्र सिंह जसोल अगर भाजपा में शामिल होते हैं तो यहां पर भाजपा को राजपूत समाज का समर्थन और बढ़ जाएगा जो यहां से निर्दलीय प्रत्याशी रविद्र सिंह के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। बता दें की पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल के बेटे मानवेंद्र सिंह जसोल राजस्थान के इस सीट से दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है।

pc- www.nayaindia.com