Rajasthan: प्रदेश के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख लगी इस बार दांव पर, दोनों अपने अपने बेटों के लिए डटे हैं चुनावी मैदान में

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा हैं और इस दिन राजस्थान की 12 सीटों के लिए भी वोटिंग होगी। उसके बाद बची 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को दूसरे फेज में चुनाव होना है। ऐसे में पहले चरण के मतदान के पहले चुनाव प्रचार थम चुका है।  लेकिन इस बार के प्रचार प्रसार के शोर में वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत को आपने कम ही देखा होगा।

जी हां ऐसा इसलिए की राजस्थान के इन दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों की सीटों पर ही दूसरे फेज में मतदान होना है। लेकिन इस बार दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पार्टी के लिए कम ही प्रचार प्रसार किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, वीके सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लगातार प्रचार कर रहे हैं, लेकिन ये दोनों कम ही सभाओं में नजर आ रहे है। 

बता दें की इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने बेटों को चुनाव जिताने में पूरा जोर लगा रखा है। झालावाड़ लोकसभा सीट से एक बार फिर दुष्यंत सिंह चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में वे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पूरा फोकस झालावाड़ लोकसभा सीट लगा रखा है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत इस बार जालोर सिरोही लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में गहलोत का पूरा फोकस वहां पर है।

pc- aakj tak