Rajasthan:सचिन पायलट और भंवर जितेन्द्र सिंह सहित तीन नेताओं को मिली चुनावी राज्यों की जिम्मेवारी, करेंगे ये काम
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरेनट डेस्क। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और इन चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने कमर कर ली है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान के तीन नेताओं को बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। इस लिस्ट में एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट और भंवर जितेन्द्र सिंह के साथ ही राज्यसभा सांसद नीरज डांगी का नाम भी शामिल है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पार्टी ने जहां भंवर जितेन्द्र को असम का प्रभारी बनाया है तो सचिन पायलट को केरल के लिए सीनियर ऑब्ज़र्वर की ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं नीरज डांगी को केरल के लिए टिकट स्क्रिनिंग कमेटी में शामिल किया गया है। चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले ही इन नेताओं की सक्रियता अपने प्रभार वाले राज्यों में रही है।
राजस्थान से जिन नेताओं को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ज़िम्मेदारी दी है.।उनकी भूमिका टिकट बंटवारे के लिए शुरू हो गई है, हालांकि टिकट स्क्रिनिंग कमेटी की बैठकें लगातार हो रही हैं और इसमें पार्टी एक-एक प्रत्याशी के नाम पर ठोक-बजाकर उसकी जीत की संभावनाओं को खंगाल रही है। टिकट स्क्रिनिंग कमेटी में भंवर जितेन्द्र सिंह असम की बैठकों में मौजूद रहे हैं जबकि केरल के लिए नीरज डांगी की सक्रियता लगातार देखी जा रही है, इसी तरह सीनियर ऑब्जर्वर के रूप में सचिन पायलट भी केरल चुनाव में अपनी ज़िम्मेदारी लगातार निभा रहे हैं।






