Rajasthan: विस अध्यक्ष देवनानी का बड़ा बयान, गहलोत को उनकी पार्टी ही गंभीरता से नहीं लेती, अब उनकी उम्र हो गई है....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मीडिया से बात करते हुए बिहार चुनाव सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही वो पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते भी नजर आए। वासुदेव देवनानी ने कहा कि अशोक गहलोत को उनकी पार्टी ही सीरियस नहीं लेती है।

खबरों की माने तो इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 12वीं कक्षा की किताब में कांग्रेस नेताओं के महिमामंडन को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किताबों पर रोक लगा दी है। देवनानी ने कहा कि वह भी पूर्व में भी शिक्षा मंत्री रह चुके हैं, उस दौरान अकबर महान का चैप्टर हटाकर बच्चों को महाराणा प्रताप महान का लेसन पढ़ाया गया।

'पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उन्हें सीएम पद की दौड़ में बताए जाने पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, गहलोत जी की बात को उनकी खुद की पार्टी गंभीरता से नहीं लेती, अब उनकी उम्र भी हो गई है, इसलिए क्या कहते हैं, इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, वो केवल मीडिया में बने रहने के लिए बयान देते हैं।

pc- jantaserishta.com, etv bharat, patrika,