Rajasthan: निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ शुरू, शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के 147 शहरी निकायों में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। मतदाता बढ़चढ़कर चुनावों में हिस्सा ले रहे है। दूसरे चरण में 4,744 वार्डों के लिए 18,266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ज्यादातर वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। कई जगह निर्दलीय और अन्य दलों के उम्मीदवार भी मजबूत स्थिति में हैं। जयपुर नगर निगम में दूसरे चरण में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि धोरीमन्ना नगरपालिका में सबसे कम 41 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतदान के लिए अवकाश
सरकारी और निजी कर्मचारियों की आज छुट्टी है, दूसरे शहर में जाकर वोट डालने वाले कर्मचारियों को भी मतदान के लिए छुट्टी मिली है। मतदान के लिए अवकाश लेने पर कर्मचारियों की सैलरी नहीं कटेगी। 
दूसरे चरण के प्रमुख निकाय (11 सितंबर)

नगर निगमः जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, पाली

नगर परिषद और पालिकाएंः  किशनगढ़, पुष्कर, मेड़ता सिटी, रियांबाड़ी, मेड़तारोड, डेगाना, टोंक, मालपुरा, टोडारायसिंह, डिग्गी, लाम्बाहरिसिंहपुरा, जैतारण, रायपुर, आसींद, हमीरगढ़, बनेडा, शाहपुरा (भीलवाड़ा), गुलाबपुरा, जहाजपुर, माण्डलगढ़, गंगापुर, बहरोड़, नीमराना, मांढण, बडौद, बानसूर के शेष हिस्से, खजूवाला, नौखा, देशनोक, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, श्रीगंगानगर, सादुलशहर, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर, गजसिंहपुर, हनुमानगढ़, गोलूवाला, पीलीबंगा, सरदारशहर, तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर, बीदासर, वैर, बयाना, नदबई, उच्चौन, बसेड़ी, बाड़ी, सरमथुरा, गंगापुर सिटी, वजीरपुर, बामनवास,
 

जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड, सीकर, रामगढ़-शेखावाटी, लोसाल, धोद, झुंझुनूं क्षेत्र की कई पालिकाएं, भीनमाल, सांचौर, बाली, सादड़ी, सुमेरपुर, सिरोही, पिंडवाड़ा, माउंट आबू, छबड़ा, मांगरोल, अटरू, लाखेरी, कापरेन, नैनवा, हिंडोली, खानपुर, अकलेरा, मनोहरथाना, पिडावा, वल्लभनगर, कानोड़, मावली, प्रतापपुरगढ़ी, कुशलगढ़, निम्बाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, आकोला, कपासन, राजसमंद, देवगढ़, भीम, छोटीसादड़ी, धरियावाद, सागवाड़ा, मकराना, खाटू खुर्द, परबतसर, नोवा, हिंडौन सिटी, टोडाभीम, सूरौठ, दौसा, लालसोट, डीग, कुम्हेर, बृजनगर, किशनगढ़बास, मुंडावर, कोटकासिम, टपूकड़ा, पोकरण, चौहटन, बालोतरा, धोरीमन्ना, सिवाना, सिणधरी, फलोदी, बाप, सालूंबर आदि।

pc- aaj tak