Rajasthan: सीएम भजनलाल ने की जनसुनवाई तो कुछ ही घंटों में निपटा दिए महीनों से अटके काम, परिवादियों ने जताया आभार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान शर्मा ने जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करके आमजन को राहत पहुंचाई। सीएम ने जनसुनवाई में आए हर व्यक्ति से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। बता दें कि दो दिन पूर्व ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने जूली ने सीएम के सामने ही यह मुद्दा उठाया था की मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई बंद हो गई है।

जिसके बाद अब फिर से जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। जनसुनवाई के दौरान सीएम के सामने एक भू-रूपांतरण प्रकरण का मामला पहुंचा तो  कुछ ही घंटों में निस्तारण किया गया।

आमजन से जुड़े कई प्रकरणों में मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्यवाही की और आमजन को राहत पहुंचाई। इसके लिए परिवादियों ने मुख्यमंत्री का हृदयतल से आभार व्यक्त किया। बता दें कि सीएम जब ओटीएस में रह रहे थे तब भी वो जनसुनवाई करते थे। 

pc- x.com