Rajasthan: वसुंधरा राजे को क्यों नहीं मिल पाई लोकसभा चुनावों में इस काम की जिम्मेदारी? क्या भाजपा आलाकमान अभी भी हैं....

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की घोषणा और उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के साथ ही अब भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने कई बड़े नेताओं के नाम शामिल किए है। लेकिन राजस्थान से सिर्फ एक ही नाम इस सूची में सामने आया हैं और वो हैं राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का।

जबकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को इस लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई है। मध्यप्रदेश के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में वसुंधरा राजे का नाम नहीं है। राजस्थान से सिर्फ सीएम भजनलाल शर्मा का नाम है। जबकि राजस्थान के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में वसुंधरा राजे का नाम शामिल है। 

स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी सबसे आगे है। स्टार प्रचारकों में 40 नेताओं को जगह मिली है। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवप्रकाश, मोहन यावद, विष्णु दत्त शर्मा, महेंद्र सिंह सहित कई नेताओं के नाम है।

pc- jagran